- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
प्रेमछाया परिसर से मार्ग निर्माण के लिए भूमिपूजन
उज्जैन । चामुंडा माता मंदिर के समीप स्थित प्रेमछाया परिसर से बहादुरगंज से मार्ग निर्माण हेतु आज सुबह भूमिपूजन किया गया। इसके बाद यहां से डब्ल्यूबीएम मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण होने से लोगों को चामुंडा माता चौराहा से सीधे बहादुरगंज पहुंचने में सुविधा हो जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री पारस जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष इकबालङ्क्षसह गांधी, पार्षद योगेश्वरी राठौर सहित अन्य पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, भाजपा नेता आदि मौजूद थे।
प्रेमछाया परिसर से बहादुरगंज तक सड़क निर्माण होने के बाद भाट गली होते हुए सड़क का चौड़ीकरण करवाया जाएगा। पूर्व में प्रेमछाया परिसर से मार्ग निर्माण करवाने का निर्णय लिया था लेकिन मामला न्यायालय में चले जाने से इस कार्य को गति नहीं मिल पाई। नगर निगम द्वारा अब प्रेमछाया परिसर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।