- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने लगा ली फांसी, युवती ही लेकर पहुंची हॉस्पिटल
उज्जैन। अलखनंदानगर में देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण युवक का अपनी प्रेमिका से विवाद होना साामने आ रहा है। नानाखेड़ा पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसी तरह अकंपात क्षेत्र की एक महिला की भी संदिग्ध मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
अलखनंदा नगर निवासी अर्पित पिता अजय उपाध्याय (२८) ब्याज का धंधा करता था। एक बच्चे का पिता होने के बावजूद अर्पित का गदापुलिया पर रहने वाली नीलम नामक युवती से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात करीब ११.३० बजे अर्पित ने नीलम से फोन पर बात की और इसी दौरान विवाद होने पर उसने नीलम से कह दिया कि वह फांसी लगा लेगा और फोन काट दिया। बाद में नीलम ने अर्पित को कई कॉल किए लेकिन फोन अटेंड नहीं होने पर वह अर्पित के घर पहुंची तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला। इस पर वह उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्ट्र्स ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। मामले में जांच कर रहे नानाखेड़ा थाने के एएसआई भंवर निगवाल ने बताया कि नीलम को थाने पर बैठा रखा है। प्रेम प्रसंग का पता चला है लेकिन अर्पित के परिजनों के बाद ही आगें कार्यवाही की जा सकेगी।
डेढ़ माह पहले पत्नी छोड़ गई
अर्पित के दोस्तों ने बताया कि अर्पित के माता-पिता और छोटा भाई अंकपात मार्ग पर रहते हैं। अर्पित की शादी करीब पांच साल पहले ब्यावरा में हुई थी। उसका तीन वर्ष का बच्चा है। प्रेम प्रसंग के कारण ही करीब डेढ़ माह पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। वह अपने अंकल के मकान में रहता था। रात को घर में किसी के नहीं होने के कारण वह आत्मघाती कदम उठा सका।