- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
प्रेमी ने मारपीट की तो खा लिया जहर
उज्जैन। पंवासा में रहने वाली विधवा महिला के साथ प्रेमी ने मारपीट की तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किरायेदार ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिमनगंज पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
अनिता जैन पति पिंटू जैन (25) निवासी पंवासा के पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी एक बेटी है। अनिता का लखन चौधरी नामक युवक से प्रेम प्रसंग था और कल लखन ने अनिता के साथ मारपीट की। इसी से क्षुब्ध होकर अनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अनिता का कहना था कि लखन द्वारा आये दिन मारपीट और गाली गलौज की जाती है। किरायेदार सुनीता पति जितेन्द्र ने अनिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
चिमनगंज पुलिस ने छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले रामेश्वर पिता सोमेश्वर निवासी फाजलपुरा को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया छात्रा ने रामेश्वर की शिकायत करते हुए बताया था कि वह पीछा करता है स्कूल जाते समय छेड़छाड़ भी की।