- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
प्रेमी युगल को धमकाकर 20 हजार वसूले, एसआई सहित दो सस्पेंड
उज्जैन। महाकाल थाने के एक एसआई व आरक्षक को शुक्रवार सुबह एसपी सचिन अतुलकर ने सस्पेंड कर दिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ढाबे पर वेलेंटाईन डे मना रहे प्रेमी युगल को धमकाकर 20 हजार रुपए वसूले थे। घटना के सीसी टीवी फूटेज भी सामने आए है।
सूत्रों के अनुसार शहर के एक युवक युवती बुधवार को वेलेंटाईन डे मनाने के लिए चिंतामण रोड़ स्थित युवराज ढाबे पर गए थे। यहां दोनों बैठकर बाते कर ही रहे थे कि महाकाल थाने में पदस्थ एसआई प्रमोद पाटिल आरक्षक सुनील परमार के साथ बाइक से पहुंचे।
उन्होंने प्रेमी जोड़े को उनके पैरेंटस बुलाने और मीडिया बुलाने का नाम पर धमकाया। युवक के साथ मारपीट की और उनसे 20 हजार रुपए छीन लिए। मामले में पीडि़तों ने बदनामी के डर से शिकायत नहीं की, लेकिन सुबह मामला सामने आने पर एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए।
फूटेज से आएगा सच सामने
बताया जाता है कि ढाबे पर सीसी टीवी कैमरे लगे है, जिसमें की पूरी घटना रिकार्ड हुई है। जानकारी मिलने पर एसपी ने अधिनस्थ को फूटेज लाने के आदेश दिए है। अगर फूटेज मिलते है तो उससे प्रेमी युगल के साथ ही वेटर को मारने के प्रमाण भी मिल जाएंगे।
ऐसे में वेटर के बयान पर दोनों पुलिसकर्मियों पर केस तक दर्ज हो सकता है।
दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे है, लेकिन प्रमाण नहीं मिले है। जांच करवाएंगे। फूटेज भी मंगवाए है। फिलहाल दोनों को लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते एसपी सर ने सस्पेंड किया है।