- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
प्रेम छाया परिसर से रोड बनने का इंतजार
उज्जैन | बहादुरगंज क्षेत्र के लोग काफी दिनों से अब प्रेम छाया परिसर से रोड़ बनने का इंतजार कर रहे है इस मामले में 16 जून को न्यायालय में सुनवाई है, लोगों को इस बात की उम्मीद है कि उसके बाद प्रेम छाया परिसर से होकर पक्का रोड़ बनने से लोगो को निकलने में काफी सुविधा हो जायेगी।
पूर्व में जिला प्रशासन के सहयोग से नगर निगम की टीम द्वारा प्रेमछाया परिसर में बने निर्माण हटाते हुए चामुण्डा माता एवं चम्पाकुण्डी के बीच का मार्ग खोल दिया है लेकिन अभी तक इस पर डामरीकरण एवं सीमेंट कांक्रीट नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को जिला चिकित्सालय के पीछे वाले मार्ग से होकर आना जाना पड़ा रहा है। प्रेम छाया परिसर से सड़क निर्माण हो जाने के बाद सीधे भाट गली तक पहुंच सकेंगे। इसके बाद भाट गली से लेकर नई सड़क के बीच सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
पार्षद ने किया प्रयास
प्रेम छाया परिसर से होकर नया रोड़ निकालने जाने को लेकर वार्ड क्रमांक 25 की पार्षद डॉ योगेश्वरी राठौर ने शुरू से ही प्रयास किया है। जबकि बीच में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन पार्षद के प्रयास से प्रेम छाया परिसर से निर्माण कार्य को हटा कर खाली करवा दिया है लेकिन न्यायालय में लेकिन याचिका लगाये जाने से इस मामले की सुनवाई 16 जून को होना है। इधर के क्षेत्र लोग इस बात का इंतजार कर रहे है कि कब इस मार्ग से आवागम शुरू होगा।