- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाई, महिला सहित दो ने जहर खाकर दी जान
उज्जैन। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने बीती रात साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक महिला सहित दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
सन्नी पिता अरुण कुमार अवस्थी 32 वर्ष निवासी इंदिरा नगर ने बीती रात साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां मंजु ने सन्नी को फांसी पर लटका देखा जिसकी सूचना पति सहित इंदिरा नगर में ही रहने वाले बड़े पुत्र अभिजीत को दी। परिजन सन्नी के शव को फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ऐसे ही धर्मेंद्र पाटीदार पिता नागेश्वर 30 वर्ष निवासी सुनवानी गोपाल ने कल शाम 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा ली। इस दौरान धर्मेंद्र की पत्नी व परिजन खेत में सोयाबीन निकाल रहे थे।
उसे उल्टी करते देख परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देर रात धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। इधर दर्शन मोगा पति दलजीतसिंह मोगा 34 वर्ष निवासी मेनरोड भेरूगढ़ कल घर में सफाई कर रही थी उसी दौरान सिर दर्द होने पर दर्शन मोगा ने गलत दवा खा ली। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दर्शन की मृत्यु हो गई। भेरूगढ़ पुलिस ने बताया कि दर्शन के अस्पताल में तहसीलदार द्वारा बयान लिये जा चुके हैं जिसमें गलत दवा खा लेने की बात कही गई है। दर्शन का मायका सुवासरा में है और उसके दो बच्चे हैं।