- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
फाग उत्सव: श्रीकृष्ण मंदिरों में मची धूम, बाजार भी सजे
उड़े भक्ति के रंग, छाया उत्सव का उल्लास
श्रीनाथजी की हवेली में बगीचा दर्शन व केसरिया रंग से मन रही होली
उज्जैन। रंगों का पर्व होली देशभर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में रंग, गुलाल और बच्चों के लिये विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर श्रीकृष्ण मंदिरों में बसंत पंचमी के बाद से ही फाग उत्सव प्रारंभ हो गया था और आज से रंगों से होली भी शुरू हो गई।
ढाबा रोड स्थित पुष्टिमार्गीय श्रीनाथजी की हवेली में भगवान का विभिन्न प्रकार की फूलों से शृंगार किया गया है। इसी के साथ भोग के के बाद विशेष बगीचे के दर्शन भी होंगे। श्रद्धालु केसुड़ी के फूलों से बने विशेष केसरिया रंग से भगवान के भजनों के बीच फाग खेलकर एक दूसरे को रंग लगाएंगे।
शहर के पुष्टि मार्गीय श्रीनाथजी की हवेली के अलावा कार्तिक चौक स्थित गोवर्धननाथजी की हवेली, सराफा स्थित मदनमोहनलालजी की हवेली, गोला मंडी स्थित पुरुषोत्तमलालजी की हवेली के साथ सांदीपनि आश्रम स्थित महाप्रभुजी की बैठक में भी भक्तों द्वारा इसी प्रकार फाग उत्सव मनाया जा रहा है।
