- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
फिर खोलना पड़ा गंभीर डेम का गेट
बीती रात 11 बजे यशवंत सागर का एक गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। यह पानी ढाई घंटे बाद गंभीर डेम में स्टोर होना शुरू हुआ इस कारण सुबह 3 बजे गंभीर डेम का एक गेट खोलना पड़ा जो सुबह 8 बजे बाद से 25 सेंटीमीटर खुला है।
गंभीर डेम इंचार्ज से मिली जानकारी के मुताबिक रात 11 बजे यशवंत सागर का एक गेट खोला गया था जो ढाई घंटे तक खुला रहा इस कारण गंभीर डेम में तेजी से पानी की आवक शुरू हुई। रात 3 बजे डेम का एक गेट 1 मीटर खोला गया जिसके बाद 4 बजे इसे डेढ़ मीटर किया गया। सुबह 7 बजे आवक धीमी होने के बाद इसी गेट को पहले 75 से.मी. और 8 बजे 25 सेंटीमीटर खोलाकर पानी आगे बहाया जा रहा है। इधर शिप्रा नदी में पानी का लेवल भी कम हो चुका है। छोटे पुल से पानी उतरने के बाद आवागमन शुरू हुआ वहीं नगर निगम की टीम द्वारा बाढ़ के कारण घाटों पर जमीं गाद व मिट्टी की सफाई की गई।