- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
फिल्मी स्टाइल में युवक के अपहरण की कोशिश, VIDEO:दो तालाब के पास कार के आगे एक्टिवा लगाकर अपनी कार में ले गए बदमाश
उज्जैन शहर के थाना माधव नगर क्षेत्र में मंगलवार रात दो तालाब के पास एक्टिवा सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक कार को बीच मार्केट में रोका और कार में सवार युवक को अपनी कार में डालकर ले गए। धमकी और मारपीट के बाद उसे नानाखेड़ा चौराहे पर छोड़ दिया। पूरा मामला रुपए के लेनदेन का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दो तालाब क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक सफ़ेद फिगो कार के आगे एक्टिवा सवार बदमाशों ने अपनी गाडी लगाकर रास्ता रोक दिया। मोहित उर्फ तनिष्क पिता संजोग निगम 23 साल की दादी पुष्पा मिशन हॉस्पीटल में भर्ती होने के चलते प्रगति नगर से वह अपने पिता संजोग निगम व अन्य परिजनों के साथ कार से अस्पताल जा रहा था इसी दौरान मुनि नगर दो तालाब समीप एक्टिवा सवार बदमाशो ने उनकी कार रोकी इस बीच पीछे से आई एक अन्य कार में कार में बैठाकर ले गए। तनिष्क ने पुलिस को बताया कि अजय पिता कमल मीणा काजीपुरा उज्जैन निवासी,राजेश पिता मुन्नालाल इंदौर निवासी, जितेंद्र पिता मदनलाल हिरवे परदेसीपुरा इंदौर निवासी व एक अन्य ने कार में मारपीट कर 1 लाख की डिमांड की। माधव नगर पुलिस ने एक्टिवा से आए और कार सवार बदमाशों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
लेनदेन था विवाद का कारण-
फरियादी ने बताया कि इंदौर निवासी दोस्त लव जूनवाल मेरा दोस्त है. लव को जितेंद्र हिरवे ने करीब एक लाख रुपए मेरे सामने दिए थे। 1 मई 2023 को लव की करंट लगने से मृत्यु हो गई तो जितेंद्र वह राशि मुझसे वसूलना चाहता है। यही कारण है कि वह मुझे आए दिन परेशान करता है जिसकी मैंने अब शिकायत दर्ज करवाई है।