- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा महाकाल की शरण में:भस्म आरती में पिता के साथ शामिल हुई थी
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से भक्तों का सैलाब इन दिनों भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहा है। भगवान महाकाल की आस्था में बॉलीवुड के कलाकार सेलिब्रिटी भी पहुंचे हैं। रविवार को अल सुबह हुई भस्म आरती में फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने साड़ी पहनकर अपने पिता के साथ मंदिर के नंदी हाल में बैठी। परिणीति ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन का प्रतिबंध होने के कारण परिणीति गर्भगृह में पूजन के लिए नही जा सकी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान महाकाल के दरबार में माथा टेक ने राजनीतिक हस्तियां और फिल्मों के अभिनेता, अभिनेत्री भी पहुंचते है। रविवार को सुबह हुई भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा साड़ी पहनकर अपने पिता के साथ पहुंची थी। परिणीति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के बाद गर्भगृह की देहरी से माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। बताया गया कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी अगली फिल्म की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल के दरबार में आई थी। हालांकि परिणीति के आने की सूचना किसी को भी नही थी। मंदिर प्रशासन द्वारा साल के अंतिम दिनों और नए वर्ष के पहले सप्ताह के दौरान 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित करने के चलते अभिनेत्री परिणीति गर्भगृह में दर्शन के लिए नही पहुंच सकी। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन कर अपनी आगामी फिल्म की सफलता की कामना की थी।