- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी महाकाल दर्शन के लिए पहुंची:कहा-महाकाल के दर्शन मात्र जीवन सफल हो जाता है
महाकाल लोक बनने के बाद बड़ी संख्या में बॉलीवुड और क्रिकेट से जुडी सेलिब्रिटी महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंची रही है। रविवार को कई फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखा चुकी हिमानी शिवपुरी ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। उज्जैन में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहले फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया । उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण नंदीगृह से दर्शन किए। मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर हिमानी ने दर्शनों का लाभ लिया और कहा कि बाबा महाकाल से सब की खुशहाली की प्रार्थना की है। उज्जैन आने का उद्देश्य ही महाकाल दर्शन करना था बाबा के दर्शन मात्र से सब कुछ मिल जाता है। हालांकि गर्भगृह बंद होने के कारण वे कुछ मायूस भी नजर आई। उन्होंने कहा की अगली बार गर्भगृह से दर्शन करने आउंगी। हिमानी शिवपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री की भी नामचीन एक्ट्रेस हैं। सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर करण जौहर, डेविड धवन जैसे फेमस एक्टर और डायरेक्टर के साथ भी उन्होंने काम किया है। फिलहाल वो टीवी शो हप्पू की उलटन-पलटन में कटोरी देवी का रोल निभा रही हैं।