- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फ्रीगंज ब्रिज के नीचे से पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते 6 पकड़ाए
एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देवासगेट पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि फ्रीगंज ब्रिज के नीचे बैठकर हथियारबंद बदमाश हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीआई पी.एस. खलाटे को टीम के साथ रवाना किया गया। पुलिस टीम ने फ्रीगंज ब्रिज के नीचे बैठे बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा और इनके पास से देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 चाकू, 2 लोहे के सरिये सहित करीब 200 ग्राम लाल मिर्च पावडर भी बरामद किये।
पकड़ाये बदमाशों को थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपने नाम कमल उर्फ गोलू पिता राजू बैरवा 27 वर्ष निवासी आंबापुरा देसाई नगर, विशाल लोदी पिता अमृत सिंह ठाकुर निवासी बेताल मार्ग फ्रीगंज, साहिल पिता संतोष बागोरिया 20 वर्ष निवासी अशोक नगर फ्रीगंज, रौनक पिता योगेश शर्मा 19 वर्ष निवासी भाटगली बहादुरगंज, शुभम उर्फ गज्जू पिता शंकरलाल झांझोट 26 वर्ष निवासी देसाई नगर, बोनी उर्फ दीपक पिता राजू बाथम 19 वर्ष निवासी संत सांदीपनि स्कूल के पीछे फाजलपुरा बताये। सभी के खिलाफ धारा 399, 402, 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
4 बदमाशों पर पूर्व से दर्ज हैं प्रकरण
देवासगेट पुलिस ने बताया कि डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार हुए 6 बदमाशों में से 4 के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में पूर्व से प्रकरण दर्ज हैं जिनमें कमल के खिलाफ मारपीट, जुआं सहित 4 अपराध, शुभम के खिलाफ चोरी, मारपीट और आम्र्स एक्ट, विशाल पर मारपीट, हफ्ता वसूली और गज्जू के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत थानों में प्रकरण दर्ज हैं।