- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
फ्रीगंज में कट चौक से गुमटी संचालकों ने समेटा सामान
उज्जैन। फ्रीगंज क्षेत्र में कट चौक से नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की मुनादी होने के बाद शनिवार सुबह गुरुद्वारे के सामने कुछ दुकानदारों ने टूटफूट के डर से सामान समेटकर गुमटियां खाली कर दीं तो कुछ ने गुमटियां के बंद रखकर विरोध जताया। गुमटी संचालकों ने फ्रीगंज क्षेत्र में नारेबाजी भी की। उनका कहना था ४० सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं। अचानक शुक्रवार को निगम के अधिकारी-कर्मचारी आए और कहा दुकानें हटा लें वरना तोड़ दी जाएंगी। अब हम कहां जाएंगे। अमरसिंह मार्ग पर भाजपा पार्षद मुजफ्फर हुसैन की भी गुमटी है। वे भी सुबह से मौके पर मौजूद रहे। हालांकि दोपहर तक नगर निगम की गैंग कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची थी। ज्ञात रहे फ्रीगंज में कट चौक सार्वजनिक उपयोग एवं पार्किंग के लिए छोड़ गए हैं लेकिन यहां गुमटियों के कारण इसका उपयोग नहीं हो रहा। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फ्रीगंज क्षेत्र के कट चौक को निगम प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करवाने का फैसला लिया है।