- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
फ्रीगंज से निकली सांईबाबा की पालकी यात्रा, झांकी भी निकाली
उज्जैन | चौबीस खंभा माता के समीप स्थित सांई मंदिर में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत मंगलवार शाम फ्रीगंज घासमंडी चौराहे से बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। शाम करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा में बाबा की पालकी के साथ बाबा के चमत्कार दिखाने वाली झांकियां भी थीं। बाबा की बग्गी भी थी जिसे भक्त खींच रहे थे। पालकी के साथ प्रसाद का वितरण भी किया गया। जयशंकर पुरोहित के अनुसार बैंडबाजों के साथ निकली पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रात 10 बजे मंदिर पहुंची। बुधवार को भी प्रसादी वितरित की जाएगी।