- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
बगैर पीपीई किट कंटेनमेंट एरिया में सर्वे के लिए भेजे सरकारी स्कूलों के शिक्षक
उज्जैन. शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच शुक्रवार से शासकीय स्कूलों के शिक्षक कंटेनमेंट एरिया में सर्वे का काम करने पहुंचे। सुरक्षा के नाम पर इन्हें केवल एक बार प्रयोग किया जाने वाला मास्क और ग्लब्स दे दिए गए। बगैर पीपीई किट के शिक्षकों को कंटेनमेंट एरिया में सर्वे के लिए भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के कोई अधिकारी या चिकित्सक भी इनके साथ नहीं थे। केवल एक शासकीय शिक्षक और उनके साथ एक आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में केवल 2 लोगों की टीम संक्रमित क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर सर्वे का काम करती रही। जिला प्रशासन ने 2 दिन के भीतर दो सूचियां तैयार कर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कुल 94 शासकीय स्कूलों के शिक्षकों की सर्वे में ड्यूटी लगाई है।
ऐसे बढ़ सकता संक्रमण
नागझिरी क्षेत्र से 5 शिक्षकों कि ड्यूटी- वल्लभ भाई पटेल नगर, श्रीपाल मार्ग तोपखाना के पास, कंगालपुरा, हम्मालवाड़ी में लगाई है।
नानाखेड़ा क्षेत्र से दो शिक्षकों कि ड्यूटी हम्मालवाड़ी व गोपाल मंदिर क्षेत्र में लगाई।
फ्रीगंज क्षेत्र से चार शिक्षकों की ड्यूटी गोंसा दरवाजा, धोबी गली, जूना सोमवारिया एवं नागौरी मोहल्ला में लगाई गई है।
नागझिरी क्षेत्र से ही चार अन्य शिक्षकों की ड्यूटी।
नलिया बाखल 1, गरीब नवाज कॉलोनी, नलिया बाखल 2 और बेगमबाग क्षेत्र में लगाई है।
महानंदा नगर से एक शिक्षक की खंदार मोहल्ला में ड्यूटी लगाई है।