- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
बच्चें को लेने जा रही स्कूल बसों की भिड़ंत
एक बस का क्लिनर घायल, दूसरी में बैठा स्कूल स्टाफ बाल-बाल बचा
उज्जैन। सुबह यातायात थाने के सामने स्कूल बसों की भिडं़त के बाद एक बस बीच सड़क पर पलटी खा गई। अच्छी बात यह रही कि पलटी खाई बस में स्कूल के बच्चे नहीं बैठे थे। उसके क्लिनर को मामूली चोंटे आईं जबकि टक्कर मारने वाली दूसरे स्कूल की बस में एक दर्जन से अधिक स्टाफ के लोग बैठे थे जो बाल-बाल बच गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बीच सड़क पर पलटी बस को क्रेन की मदद से हटवाया व ड्रायवर को शिकायत दर्ज कराने नानाखेड़ा थाने भेजा।
विशाल पिता बद्रीलाल मीणा निवासी लेकोड़ा श्री सांदीपनि इंटरनेशनल स्कूल की बस का ड्रायवर है। सुबह करीब 8 बजे वह स्कूल स्टाफ को बस में बैठाकर ऋषि नगर से यातायात थाने की ओर आ रहा था जबकि ज्ञानसागर एकेडमी की बस क्रमांक एमपी 13 पी 0137 का ड्रायवर बस क्लिनर बंटी निवासी हामूखेड़ी के साथ बस लेकर नानाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था उसी दौरान यातायात थाने के सामने बसों की भिड़ंत हो गई जिसमें ज्ञानसागर एकेडमी की बस टक्कर लगने के बाद बीच सड़क पर पलटी खा गई और क्लिनर बंटी के हाथों में चोंटे आईं। ज्ञानसागर एकेडमी की बस के क्लिनर बंटी का कहना था कि श्री सांदीपनि इंटरनेशनल स्कूल की बस के ड्रायवर ने अपना वाहन लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए पीछे से उसकी बस को टक्कर मारी इस कारण उनकी बस पलटी खा गई।