- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
बच्चों को मिले कदम…चलना तो दूर, बैठ भी नहीं पाते थे, थैरेपी के बाद अब चलने लगे
उज्जैन :- चार साल का राज बिस्तर से उठ भी नहीं पाता था, उसे एनेमाई नामक बीमारी थी, अब वह चलने लगा है। उसे कदम मिले हैं, जिला अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित डीईआईसी (जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र ) से।
परिवार के लोगों ने तो उम्मीद छोड़ दी थी कि वह कभी चल सकेगा पर उसकी मां रेखा पति धर्मेंद्र निवासी जयसिंहपुरा ने हिम्मत नहीं हारी। वह उसे रोजाना डीईआईसी लेकर आती रही, यहां उसे डॉ.आरती ने थैरेपी दी। बच्चे का हौसला बढ़ाया। अब वह उठकर बैठ जाता है, चल सकता है। उसे चलता हुआ देख मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसके अलावा राम पिता भवानी सिंह उम्र एक वर्ष निवासी चिमनगंज मंडी के दोनों पैर टेढ़े थे, थैरेपी के बाद उसके पैर ठीक हो गए। मोहम्मद पिता शाहिद उम्र डेढ़ साल निवासी बेगमबाग बिस्तर से उठ भी नहीं पाता था। सात माह बाद अब वह बैठने लगा है। कुछ कदम चलने लगा है। सूर्या पिता शैलेंद्र निवासी बिलोटीपुरा के जन्म से ही पैर टेढ़े थे। अब उसके पैर सीधे हो गए हैं।