- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
बदमाशों की गुंडागर्दी:बिल को लेकर ढाबे पर उत्पात, संचालक को पीटा, डायल 100 के जवानों से भी हाथापाई
इंदौर रोड पर निनौरा के समीप स्थित ढाबे पर रात में खाने के बिल को लेकर जमकर विवाद हुआ। नशे में धूत्त कुछ युवकों ने वेटर समेत ढाबा संचालक को पीट दिया। ढाबे पर खड़ी ग्राहकों की तीन से चार कारों के कांच भी फोड़ दिए। इस दौरान नानाखेड़ा थाना की डायल 100 टीम के जवान पहुंचे तो युवकों ने उनसे भी हाथापाई और झूमाझटकी की।
बेगमपुरा में रहने वाले अमोद पिता गेंदालाल राठौर का इंदौर रोड पर आरकेडी नाम से ढाबा है। जहां पर रात में कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। जिन्हें वेटर ने 1510 रुपए का बिल दिया। इसी को लेकर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। टेबल का कांच फोड़ने के बाद वेटर को पीटा।
ढाबा संचालक राठौर युवकों को समझाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। 15 मिनट तक ढाबे पर युवकों ने उत्पात मचाया। नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर ने बताया युवक नशे में थे जिन्होंने डायल 100 के पुलिस जवानों से भी हाथापाई का प्रयास किया। तीन को गिरफ्तार भी कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को जेल भेज दिया। शेष की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व बलवा समेत 10 धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
उत्पात मचाने वाले सभी नई उम्र के युवक, हथियार लिए थे
ढाबे पर उत्पात मचाने वाले आरोपी नई उम्र के युवक है। उनके पास हथियार भी थे। एक तो मारपीट के दौरान साथियों से यह कहता रहा कि पिस्टल निकाल। यह सुन ढाबे पर भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने बताया कि विनय चौधरी पिता अशोक चौधरी 19 साल, अनुराग पंवार पिता मंगलसिंह पंवार 18 साल, भावेश पिता सुरेंद्र वर्मा 23 साल सभी निवासी पांड्याखेड़ी को मौके से पुलिस ने पकड़ा लेकिन तीन-चार साथी भाग निकले।