- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
बदमाशों के संपर्क जांच रही पुलिस
उज्जैन। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बदमाशों की गैंग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फायरिंग, चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। कल पुलिस ने इस गैंग के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाल दिया जबकि अब पकड़ाये बदमाशों के संपर्क और उन्हें प्रश्रय देने वालों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर आये दुर्लभ कश्यप पिता मनोज कश्यप निवासी अब्दालपुरा ने स्वयं को बड़ा अपराधी बनाने के लिये बदमाशों की गैंग तैयार की और फेसबुक व व्हाट्सअप पर हत्या, प्राणघातक हमला, चाकूबाजी, हाथ पैर तुड़वाने के लिये सुपारी के पोस्ट भी डाले। बदमाशों द्वारा पिछले दिनों काजीपुरा, अंकपात मार्ग, जीवाजीगंज थाना क्षेत्र, दुर्गा कालोनी में फायरिंग व चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास भी किया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्लभ कश्यप सहित उसकी गैंग के लक्की बंसल निवासी संजय नगर, रितेश सिंह जादौन निवासी नलिया बाखल, राहुल माली निवासी रंजीत हनुमान, शंकर खरे निवासी संजय नगर, रोहित इकले निवासी आनंद नगर, सूरज नरवले निवासी मालनवासा, अमन मालवीय निवासी महानंदा नगर, गोलू उर्फ शाईन निवासी न्यू राजीव नगर, आदित्य चावरे निवासी वाल्मिकी कालोनी, रेाहित मालवीय निवासी भेरूनाला, रोहित शोकटिया निवासी नयापुरा, अंकित गेहलोत निवासी तिलकेश्वर, नितेश कनोजिया निवासी कमरी मार्ग, मीतू उर्फ कुशाग्र सोनी निवासी नयापुरा को गिरफ्तार किया जबकि मौके से राहुल कनोजिया निवासी दानीगेट, अनुराग पंड्या निवासी अब्दालपुरा भाग गये। पुलिस ने बताया उक्त बदमाशों की गैंग को किन लोगों ने प्रश्रय दिया। अब तक कितने लोगों से सुपारी लेकर वारदातों को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।