- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बाइक से जा रहे परिवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, महिला की मौत, 2 घायल
उज्जैन | बीती रात उज्जैन से मामेरे का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे परिवार को चंदेखेड़ी टोलटैक्स के आगे ट्रेक्टर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, उसका पति गंभीर घायल है जबकि पुत्री को भी चोंटे आई हैं। महाकाल पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
कलाबाई पति कालूराम 45 वर्ष निवासी चंदूखेड़ी पुत्री भूरीबाई के साथ मामेरे का सामान खरीदने उज्जैन आये थे। यहां से सामान खरीदी के बाद कालूराम अपनी पत्नी कलाबाई और बेटी भूरीबाई को साथ लेकर गांव लौट रहा था तभी चंदूखेड़ी टोल नाके के पास से गुजरते समय पीछे से ट्रैक्टर आया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कलाबाई की मौत हो गई, जबकि कालूराम गंभीर घायल हुआ। भूरीबाई को भी चोंटे आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करने के साथ आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।