- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
बाजार में बिक रहे एक से 15 हजार तक के रेडीमेड रावण
उज्जैन। विजयादशमी पर रावण दहन की परंपरा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चे, बढ़े मिलकर रावण का पुतला बनाकर उसका दहन भी करते हैं। इसी के चलते कुछ रावण के पुतले बनाने वालों ने नवरात्रि पूर्व से ही पुतले निर्माण का कार्य प्रारंभ किया और अब बाजार में एक हजार से लेकर 15000 रुपये कीमत तक के रेडीमेड पुतले बाजार में उपलब्ध हैं।
रावण दहन को लेकर मुख्य रूप से बच्चों में खासा उत्साह रहता है। दशहरा पर्व की छुट्टियां पड़ते ही बच्चे रावण के पुतले बनाने में जुट जाते हैं, बच्चों में बढ़ते रावण के पुतले के क्रेज को देखते हुए कुछ लोगों ने रेडीमेड रावण बेचने का व्यवसाय शुरू कर दिया है। शहर के कई क्षेत्रों में एक हजार से लेकर पंद्रह हजार रुपये कीमत तक के रावण के पुतले तैयार किये जा रहे हैं। हालांकि ऊंचाई व रावण के पुतले में पटाखों के मान से इनकी कीमत का आंकलन निर्माताओं द्वारा किया गया है। विक्रम नगर बायपास ब्रिज के समीप रावण का पुतला निर्माण कर रहे व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 5 फीट से लेकर 15 फीट तक के रावण उपलब्ध हैं और सभी साइज के रावणों की कीमत भी अलग-अलग है। अब तक सबसे अधिक कीमत के रावण के पुतले की कीमत 15 हजार रुपये तय की है। इसके अलावा यदि किसी के द्वारा और अधिक साइज के पुतले की मांग की जाती है तो उसका निर्माण भी किया जाता है।