- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
बातों में फंसाकर बदमाश ने उड़ा दिये डेढ़ लाख रुपये
उज्जैन। इंदौर से जीप लेकर आये एक युवक को धन्नालाल की चाल जैन मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने बातों में फंसाकर सीट पर रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिये। नीलगंगा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि एजाज पिता नियाज अहमद (42 वर्ष) निवासी खजराना के पास इंदौर अपनी जीप क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 1397 से उज्जैन आया और धन्नालाल की चाल स्थित जैन मंदिर के आगे वाहन सड़क किनारे खड़ा कर मोबाइल पर बात करने लगा। उसी दौरान एक बालक एजाज के पास आया और कहा कि आपकी जीप से आइल टपक रहा है।
एजाज वाहन से उतरा और बोनट उठाकर चेक करने लगा इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाश ने जीप की सीट पर रखा डेढ़ लाख रुपये और जरूरी कागजातों से भरा बैग चोरी कर लिया। एजाज अपनी जीप लेकर गैरेज पहुंचा तो उसे गैरेज संचालक फरीद ने बताया कि किसी ने आईल टैंक पर बाहर से आईल फेंका था। एजाज की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की है।