- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
बापूनगर में महिला के प्रेमी की पति व लोगों ने की जमकर पिटाई
उज्जैन । गुरुवार सुबह आगर रोड स्थित बापूनगर में महिला के प्रेमी की पति एवं अन्य लोगों ने जमकर पिटाई की और यहां तक की कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया। जानकारी लगने पर चिमनगंज थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच और महिला के प्रेमी को पकडकर कर थाने ले गये। मंदसौर निवासी राहुल वहीं पर रहने वाली एक ४० वर्षीय महिला को भगाकर ले आया था। कई दिनों तक राहुल महिला के साथ किराये का मकान लेकर कई जगह रहा। दो दिन पहले बापू नगर में राहुल ने किराये का मकान लिया और खुद को जयसिंह पुरा का रहने वाला बताया।
महिला मोबाइल पर अपनी पुत्री से बातचीत करती रहती थी। उसने बातो-बातों में बता दिया कि वह उज्जैन के बापूनगर में है। इस पर महिला का पति बच्चे व अन्य लोग बापूनगर पहुंचे और राहुल को घर से बाहर बुलाकर उसकी जमकर पिटाई की।
इसके बाद राहुल वापस घर में घुस गया लेकिन महिला के पति एवं अन्य उसे बाहर निकालकर कपड़े फाड़ दिये। बापूनगर में लोगों को जमावड़ा लग गया। इसी बीच सूचना मिलने पर चिमनगंज थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राहुल को पकड़कर ले गये। महिला के लापता हो जाने पर उसकी गुमशुदगी संबंधित थाने में दर्ज करवाई गई।