- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
बाबा महाकाल की भस्मारती – शयन आरती में श्रद्धालुओं की ‘No Entry’
मध्यप्रदेश में Night Curfew लागू,नई गाइडलाइन जारी
शुक्रवार तड़के होने वाली भस्मआरती में ही श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद शनिवार और इसके आगे की परमिशन रद्द कर दी गई है। इसी तरह रात को शयन आरती के पहले तक ही दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में फिलहाल श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश और नंदीहॉल से दर्शन का निणर्य लिया जा रहा है। प्रवेश प्रतिबंध होने पर गर्भगृह में जलाभिषेक की सशुल्क अनुमति जारी होती है। कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीषसिंह के अनुसार प्रतिबंध केवल भस्मआरती-शयन आरती के लिए है। गर्भगृह में प्रवेश को लेकर स्थिति को देखकर निणर्य लिया जाएगा।
कोरोना काल में कर्फ्यू और गाइड लाइनों का पालन किए जाने से महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया था। अभी छह दिसंबर से ही इसे दोबारा खोला गया था। 17 दिन के भीतर भस्म आरती में फिर श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके लिए जो भी बुकिंग की गई थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
हमारी जिम्मेदारी…चेन ब्रेक करना, अवेयर होना जरूरी
उज्जैन। सरकार ने प्रदेश में कोरोना के तेजी से फैलाव की आशंका को देखते हुए नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया है। यह पाबंदियां और बढ़ाने की नौबत न आए, इसकी जिम्मेदारी हम सभी शहरवासियों को निभाना होगी। कोरोना की दो लहर हम भुगत चुके हैं। खासा नुकसान भी उठा चुके हैं। दोबारा ये नौबत न आए, इसलिए जरूरी है कि भीड़ से बचे, मास्क लगाएं और टीका जरूर लगवाएं।
संक्रमण के बढऩे के बीच लोग अवेयर नहीं हुए और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो संक्रमण की दर और तेजी से बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अब संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। कोविड की फिर से चेन बनने लगी। एक-दूसरे के कांटेक्ट में आने से हो रहे संक्रमित, चेन ब्रेक करना जरूरी है। अब तक पॉजिटिव में से 4 मरीज ऐसे पाए गए हैं जो यात्रा पर गए थे। एक-दूसरे के कांटेक्ट में आने से संक्रमित हुए। लौटने पर तबीयत खराब हुई। कोविड टेस्ट करवाया तो पॉजिटिव पाए गए। सार्वजनिक स्थानों पर जुट रहे लोगों में भी संक्रमण फैल रहा है। कोविड विशेषज्ञों ने चेताया है कि अभी भी लोग अवेयर नहीं हुए तो चेन ब्रेक होने की बजाए बढ़ती जाएगी। लोगों को अभी से अवेयर होना होगा, जिसमें विशेष रूप से यात्रा पर जाने से बचना होगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उज्जैन में अब तक आठ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सर्दी-खांसी तथा बुखार के हर मरीज को अपना कोविड टेस्ट करवाने की आवश्यकता है।