- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
बाबा महाकाल को 11 लाख का दान:अमरावती महाराष्ट्र के भक्त ने दिया दान
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले भक्त मुक्त हस्त से बाबा महाकाल को दान करते हैं। महाराष्ट्र निवासी एक दानदाता ने अपनी 50वीं विवाह वर्षगांठ पर 11 लाख रुपए का चेक सौंपा है। वहीं एक अन्य दानदाता ने मन्नत पूरी होने पर 61 हजार का चेक मंदिर समिति को दिया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को दान के माध्यम से करीब 11 लाख 61 हजार रुपए की राशि के चेक मंदिर समिति को मिले हैं। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकाल मंदिर के पुरोहित पंडित विनोद व्यास, प्रमथेश व्यास के यजमान कमलेश हरितवाल निवासी परतवाड़ा जिला अमरावती महाराष्ट्र द्वारा बुधवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद अपनी विवाह वर्षगांठ की 50वीं सालगिरह के अवसर पर मंदिर समिति को 11 लाख रुपए का चेक दान स्वरूप सौंपा है। इसी तरह महाकाल भक्त सत्यनारायण भाटी निवासी नागोर राजस्थान ने अपने स्वास्थ लाभ होने की मन्नत पूरी होने पर 61हजार रूपये का चेक बाबा महाकाल के चरणों में भेट किया। दान राशि के चेक प्राप्त करने के बाद सहायक प्रशासक जूनवाल ने दोनों दानदाताओं को भगवान महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले भक्तों द्वारा बाबा महाकाल को सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि और चेक के माध्यम से दान अर्पित किया जाता हैं। मंदिर समिति दान से प्राप्त राशि से मंदिर के विभिन्न प्रकल्प का संचालन करती है।