- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बारात में नाच रहे 23 साल के युवक की मौत
उज्जैन। शराब कंपनी में काम करने वाला युवक बीती रात दोस्त की बारात में नाच रहा था उसी दौरान अवंति अस्पताल के बाहर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गया। उसके साथ नाच रहे दोस्त युवक को अस्पताल ले जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और परिजनों के बयान दर्ज किये हैं।
पंकज पिता निर्भय सिंह परमार 23 वर्ष निवासी सिलारखेड़ी थाना नरवर अपने दोस्त कमल पिता मुकेश निवासी सुभाष नगर के साथ भगवानदास मकानी के लड़के की शादी में शामिल होने गोपी गार्डन इंदौर रोड़ गया था। यहां बारात में पंकज अपने दोस्तों के साथ नाच रहा था। बारात अवंति हास्प्टिल के सामने पहुंची। 8.45 बजे पंकज नाचने के दौरान हास्प्टिल के बाहर चक्कर खाकर गिरा और बेहोश हो गया। दोस्त उसे तुरंत हास्पिटल ले गये जहां मौजूद डॉक्टर ने पंकज का चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पंकज के पिता खेती करते हैं। वह शराब कंपनी में काम करता था। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने कहा कि संभवत: हार्ट अटैक से पंकज की मृत्यु हुई है।