- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
बारिश के लिए बना सिस्टम आगे निकला, फिर करना होगा इंतजार
उज्जैन । दो दिन तक शहर में मानसून की झड़ी लगने के बाद अब बारिश के लिए बना सिस्टम आगे निकल चुका है। बारिश के लिए अब शहरवासियों को चार-पांच दिन आैर इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। इधर बारिश थमने के बाद उमस आैर गर्मी फिर से बढ़ गई है।
शनिवार शाम व देर रात हल्की बारिश होने के बाद रविवार सुबह भी बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को तेज धूप निकल आई, जिसके कारण मौसम में उमस व गर्मी बढ़ गई। दिनभर आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। दिन में तापमान भी डेढ़ डिग्री बढ़ गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। बीते 24 घंटों में 0.26 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया बारिश के लिए बना सिस्टम फिलहाल आगे निकल गया है, जिससे चार-पांच दिन किसी सिस्टम के कारण बारिश की स्थितियां बेहद कम है। स्थानीय बादलों के कारण हल्की बारिश हो सकती है।