- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
बासी सामग्री बेचने वाले 10 व्यापारियों से वसूला 10 हजार रुपए जुर्माना
उज्जैन । नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम बुधवारिया मार्ग के 10 व्यापारियों से 10 हजार रुपए जुर्माना वसूला। इन पर यह कार्रवाई गंदगी फैलाने, बासी व प्रदूषित सामग्री बेचने पर की गई। इस दौरान टीम ने अमानक स्तर की पॉलीथिन भी जब्त की। यह कार्रवाई स्वास्थ निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे के नेतृत्व में की गई। टीम के क्षेत्र में पहुंचते ही व्यापारियों में हलचल मच गई थी। रिलायंस फ्रेश से भी जुर्माना वसूला गया। निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुराने शहर में कार्रवाई के बाद मंगलवार रात को निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला फ्रीगंज में भी पहुंचा। यहां ठेलों पर सड़े-गले फल नष्ट करवाए व जुर्माना भी किया। टीम ने 16 व्यापारियों पर कार्रवाई कर 6 हजार रुपए जुर्माना वसूला।