- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
बिजली कंपनी में हड़ताल:एई और जेई काम छोड़ एसई कार्यालय के बाहर बैठे, दीपावली के दूसरे दिन से अधिकारी हड़ताल पर जााएंगे
रोशनी के पर्व दीवाली पर बिजली कंपनी के इंजीनियर्स ने हड़ताल कर दी। जोन कार्यालयों पर बिजली सेवाएं देने वाले एई व जेई तथा सहायक यंत्री स्तर के अधिकारी मक्सी रोड स्थित एसई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रमोशन दिए जाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
एई व जेई स्तर के अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई। इसमें बिल की राशि ज्यादा आने या नया कनेक्शन लेने सहित अन्य बिजली संबंधी सेवाओं के लिए उपभोक्ता परेशान हाेते रहे।
विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के आह्वान पर आंदोलन के तीसरे चरण में शुक्रवार को बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर व सहायक इंजीनियर्स ने बिजली कार्यों का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने बिजली संबंधी कार्य नहीं किए और सर्कल ऑफिस जाकर विरोध प्रदर्शन किया।
संघ के प्रांतीय महासचिव जीके वैष्णव व अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव सत्यजीत कुमार ने बताया सहायक यंत्री के खाली पदों पर कनिष्ठ यंत्रियों को करंट चार्ज दिए जाने व 2018 के बाद नई भर्ती के कनिष्ठ यंत्रियों को समान वेतन व समान ग्रेड-पे दिए जाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। शुक्रवार को बिजली कार्यों का बहिष्कार किया गया। दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।