- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
बिजली बिल जमा नहीं किया तो दो मकान सील पंखा व कूलर उठा ले गए
उज्जैन :- बिजली बिलों की बकाया राशि जमा नहीं करना उपभोक्ताओं को महंगा पड़ रहा है। बिजली कंपनी की टीम ने बुधवार को एसएएफ को साथ में लेकर एकतानगर में बकाया राशि जमा नहीं करने पर दो मकान सील किए हैं।
एएसई केतन रायपुरिया ने बताया रामदयाल पर 32165 व शीला बाई पर 71439 रुपए बकाया होने से यह कार्रवाई की है। इसके अलावा बालाजी परिसर, एकता नगर, संजय नगर व अर्जुन नगर से तीन टीवी व एक पंखा जब्त किया है। वहीं कार्यपालन यंत्री एसके जैन ने बताया पुराने शहर में बकायादारों के 40 कनेक्शन काटे हैं। कनेक्शन काटे जाने के बाद फिर तार जोड़ने पर चार लोगों के यहां पंचनामा बनाए हैं। बकायादारों के यहां से दो पंखे, चार टीवी व दो कूलर जब्त किए हैं।