- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
बीआटीएस काॅरिडोर-छह माह बाद भी ड्राइंग-डिजाइन तय नहीं, अब तक सिर्फ पाइल टेस्टिंग
सार
एलआईजी से नौलखा चौराहे के बीच 6 किमी का लंबा काॅरिडोर बनेगा। इस पर 350 करोड रुपए खर्च होंगे। छह माह मेें 30 स्थान पर मिट्टी का परीक्षण किया है। अब पाइल टेस्टिंग के लिए तीन स्थानों को चुना है।
विस्तार
इंदौर के सबसे व्यस्त मार्ग बीआरटीएस पर एलिवेटेड काॅॅरिडोर की डिजाइन विवादों में है। छह माह बाद भी तय नहीं हो पाया है कि काॅरिडोर कैसे बनेगा। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 350 करोड़ रुपयेे मंजूर कर चुकी है। मार्च में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया था कि तीन चौराहों पर इसकी भुजाएं भी रहेगी।
शहरवासियों के सुझाव के बाद इसमें बदलाव भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन के पास कुछ सुझाव भी आए है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए पाइल टेस्टिंग हो रही है। मिट्टी परीक्षण इस प्रोजेक्ट के लिए किया जा चुका हैै। जनवरी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस काॅरिडोर का भूमिपूजन किया था।
इंदौर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बीआरटीएस पर नौलखा से लेकर एलआईजी तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एलआईजी चौराहे से पाइल परीक्षण शुरू किया। इस परीक्षण से ब्रिज की भार वहन क्षमता का पता लगेगा। पाइल के लिए 30 फीट गहरा खोदा जा रहा है।
एलआईजी से नौलखा चौराहे के बीच 6 किमी का लंबा काॅरिडोर बनेगा। इस पर 350 करोड रुपए खर्च होंगे। छह माह मेें 30 स्थान पर मिट्टी का परीक्षण किया है। अब पाइल टेस्टिंग के लिए तीन स्थानों को चुना है। अभी प्रेस काम्प्लेेक्स के सामने पाइल परीक्षण के लिए 30 फीट गड्ढा खोदने को लेकर काम शुरू हुआ है।
छह माह में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता था, लेकिन अफसर इस प्रोजेक्ट मेें जल्दबाजी नहीं करना चाहतेे,क्योकि इसमें बदलाव हो सकता है। विभाग ने निर्माण का ठेका भी दे दिया है, लेकिन अभी ठेकेदार कंपनी को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है।