- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
बीएसएनएल कर्मचारियों ने लगाए नारे, किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा बीएसएनल को तोड़कर सहायक टॉवर कंपनी बनाने के विरोध में गुरुवार सुबह ११.३० बजे बीएसएनएल कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम के बैनरतले एक दिवसीय हड़ताल कर दी। कर्मचारी कार्यालय के गेट पर एकजुट हुए और नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली भी निकाली। हड़ताल के चलते कार्यालय में काम नहीं हो सका और कैश काउंटर और ग्राहक सेवा केंद्र बंद रहे जिससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई।
फोरम के संयोजक मनोज शर्मा ने बताया केंद्र सरकार बीएसएनएल को तोड़कर सहायक टॉवर कंपनी बनाना चाहती है। बीएसएनएल के करीब ६५ हजार टॉवर देशभर हैं जिन्हें निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है। इसी के विरोध में हड़ताल की जा रही है। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों ने गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। इसके पश्चात रैली भी निकाली गई। ऑनलाइन करें बिल भुगतान: हड़ताल के चलते गुरुवार को गेट पर ताले लगे रहे। कैश काउंटर व ग्राहक सेवा केंद्र भी बंद रहे। इससे यहां पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। फोरम संयोजक शर्मा ने बताया यदि ग्राहकों को बिल भुगतान करना है तो वे ऑनलाइन कर सकते हैं।