- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
बीकॉम की छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म
उज्जैन। पिछले माह बीकॉम की छात्रा का नयापुरा से पड़ोसी युवक ने अपहरण कर लिया था। युवक उसे इंदौर ले गया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया। युवती जैसे-तैसे युवक के चंगुल से छूटकर घर लौटी और परिजनों के साथ पुलिस को आपबीती सुनाई। चिमनगंज पुलिस ने मामले में अपहरण व बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश प्रारंभ की है।
एसआई लिलियन मालवीय ने बताया कि यादव कालोनी में रहने वाली 20 वर्षीय बीकॉम की छात्रा 26 मई को कियोस्क सेंटर से रुपये लेने नयापुरा गई थी। यहां पर पड़ोस में रहने वाला साजिद उर्फ टीपू युवती को मिला और कहा कि तुम्हारे पिता की तबीयत खराब है, वह अस्पताल में भर्ती हैं जल्दी चलो। युवती साजिद की झांसे में आ गई और आटो में बैठकर चरक अस्पताल पहुंची। यहां पिता नहीं मिले तो साजिद ने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी करना चाहता हूं मेरे साथ चलो और यदि शोर मचाया तो तेरी बहन का अपहरण कर पिता की हत्या कर दूंगा। घबराई युवती साजिद के साथ पुन: आटो में बैठ गई।
साजिद उसे नानाखेड़ा बस स्टेण्ड ले गया और यहां से बस में बैठाकर उसे इंदौर की किसी कालोनी में ले जाकर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान साजिद द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया। दो दिनों पूर्व युवति साजिद के चंगुल से जैसे तैसे छूटकर भागी और सीधे घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस को घटनाक्रम बताकर साजिद के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। एसआई मालवीय के अनुसार युवती की गुमशुदगी थाने में पूर्व से दर्ज थी और उसके बयानों के बाद साजिद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जीवाजीगंज थाने को सौंपा जा रहा है।