- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
बीच सड़क पर लोहे के पाइप रखकर रास्ता रोका बाइक टकराई तीन घायल
उज्जैन। अंबोदिया मार्ग पर एक व्यक्ति ने शादी समारोह के लिये सड़क पर लोहे के पाइप रखकर रास्ता रोक दिया। रात में बाइक से घर लौट रहा व्यक्ति पाइप से टकराया जिससे गिरकर तीन लोग घायल हुए।
महाकाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र पिता बाबूलाल केवट निवासी अंबोदिया डेम 13 फरवरी को पत्नी व बच्चों के साथ बाइक से एकता नगर स्थित ससुराल आया था और रात करीब 9.30 बजे तीनों वापस गांव लौट रहे थे तभी बंजारा बस्ती मोहन नगर में बीच सड़क पर रखे लोहे के पाइप से धर्मेन्द्र की बाइक टकरा गई।
दुर्घटना में धर्मेन्द्र सहित उसकी पत्नी पूजा व दो बच्चे घायल हुए। धर्मेन्द्र ने महाकाल थाने पहुंचकर पाइप रखने वाले मंशाराम बंजारा के खिलाफ धारा 283, 337 के तहत केस दर्ज कराया।