- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
बीमा, फिटनेस व महिला कंडक्टर बगैर चल रही चार स्कूल बसें जब्त
उज्जैन | सोमवार से आरटीओ व पुलिस विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग में 2 ऐसी बसें मिली, जिनमें महिला कंडक्टर नहीं थीं और दो के दस्तावेज पूरे नहीं थे। एक बस का बीमा ही नहीं था। वहीं एक बस तो बगैर फिटनेस के ही चल रही थी। टीम ने इन चारों बसों को जब्त कर लिया। हालांकि बाद में इनमें से दो पर 12 हजार रुपए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर छोड़ दिया। आरटीओ संतोष मालवीय ने कहा चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। फ्लाइंग इंचार्ज नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि बीमा अस्पताल चौराहा, शांति पैलेस चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग व नागझिरी चौराहा पर 38 वाहनों की चेकिंग की गई। आरटीओ मालवीय ने बताया कि खाचरौद से चेकिंग में जब्त की गए वाहन क्रमांक एमपी 13टीए 3082 पर 10 हजार रुपए,एमपी 13 बीडी 3596, एमपी 13 बीए 2127, एमपी 43बीडी 2748 व एमपी 13 बीए 3492 से क्रमश: 5-5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। विभाग की कार्रवाई मंगलवार को भी होगी। खाचरौद में स्कूल के बाहर खड़ी वैन के गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद यह कार्रवाई हुई।
हर वाहन की चेकिंग होगी
चेकिंग अभियान आगे भी जारी तो रहेगा ही, हर वाहन की चेकिंग करेंगे। साेमवार को अन्य विभागों के अफसर भी बैठकों में व्यस्त थे लिहाजा ज्यादा ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी। मंगलवार से तेजी लाई जाएगी। – संतोष मालवीय, आरटीओ