- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
बीवी क्या गई, दोस्त को बुलाकर बंद कमरे में खूब की पिटाई
उज्जैन। एक युवक की पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई। शक होने पर युवक ने अपने दोस्त को घर पर बुलाया और कमरा बंद करके उसकी जमकर धुलाई कर दी। मारपीट के बाद घायल दोस्त ने पुलिस को आपबीती सुनाई । अब पुलिस पिटाई करने वाले आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
पुलिस देवासगेट से मिली जानकारी के अनुसार हीरामिल निवासी राहुल पिता रामलाल की पत्नी बीते एक हफ्ते से घर से गायब है। राहुल को शक हुआ कि उसकी पत्नी को भगाने में उसके दोस्त का हाथ है या फिर उसी ने उसकी पत्नी को कहीं छिपा दिया है। बस इसी शक के चलते आरोपी राहुल ने अपने दोस्त ईश्वर पिता पर्वतलाल जो जो एक स्कूल मेें चौकीदारी करता है, उसे प्रेम से बुलाया और कमराबंद कर लिया।
कमरा बंद होते ही युवक ने पूछा कि भाई माजरा क्या है। इस पर राहुल ने ईश्वर से जमकर मारपीट शुरू कर दी। वह उसे तब तक मारता रहा जब तक वह थक नहीं गया। मारपीट से घायल युवक ने थाना पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। पुलिस ने आरोपी युवक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। इधर पिटाई से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।