- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का भांग, चेरी और सूखे मेवे से गणेश रूपी श्रृंगार
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के बुधवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भगवान महाकाल का चेरी और सूखे मेवे से गणेश रूपी दिव्य श्रृंगार किया गया। .

भस्म आरती के दौरान महाकाल को भांग,चन्दन,सिंदूर,आभूषण और मस्तक पर तिलक,ॐ के साथ साथ सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।