- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
- 12 अगस्त की रात लगेगा साल का अंतिम पूर्ण सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा
- बॉलीवुड के ‘ओम शांति ओम’ गाने पर थिरकीं 7 देशों की सुंदरियां, निकिता पोरवाल के साथ किया सिग्नेचर स्टेप
- उज्जैन की हेमलता को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण, 15 अगस्त के ‘एट होम’ समारोह में होंगी शामिल
बुधवार भस्म आरती दर्शन:भांग, चंदन, आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को भस्म आरती के दौरान तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग, चंदन, आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से मन मोहक राजा के रूप में श्रृंगार किया गया। त्रिनेत्र त्रिपुण्ड और आभूषण धारण कर शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।