- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
बेकरी में जहां बन रहीं थी टोस्ट, वहां मिली….
उज्जैन:बेकरी में जहां बन रहीं थी टोस्ट, वहां मिली गंदगी
उज्जैन।बेकरी में जहां टोस्ट के साथ खाने की अन्य सामग्री तैयार की जा रही थी, वहां गंदगी थी। काम करने वालों के पास मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं थे। मामले में खाद्य सामग्री के नमूने लेने के साथ प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने गुरुवार को खटीकवाड़ा स्थित गुलरेज बेकरी की जांच की। गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा सिंधी कॉलोनी निवासी जेपी इंटरप्राइजेस से धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को खटीकवाड़ा कमरी मार्ग स्थित गुलरेज बेकरी की जांच की थी। जहां पर गंदगी के बीच तोस का निर्माण किया जा रहा था।
धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर के सैंपल लिए
सिंधी कालोनी स्थित जेपी इंटरप्राइजेस पर भी जांच की गई थी। जहां से धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, तुअर दाल के नमूने लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच के दौरान बीएस देवलिया, प्रभुलाल डोडियार, नापतौल अधिकारी संजय पाटनकर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नागेश दायमा एवं चंद्रशेखर बारोड़ शामिल थे।
बेकरी में साफ-सफाई नहीं थी। कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मिले हैं। इस पर बेकरी संचालक को नोटिस जारी किया गया है। वहीं बेकरी से तोस, मैदा, पामोलीन आइल, शक्कर के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा दो इलेक्ट्रानिक तोलकांटे का सत्यापन नहीं करवाए जाने पर प्रकरण बनाकर जब्त किया गया है।