- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी की वारदात
चिमनगंज थाना क्षेत्र में चोरों का धावा, आभूषण और नकदी ले गए
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया हंै। चार स्थानों से ताले चटका कर हजारों का माल उड़ा ले गए चोरों की इस हरकत से नागरिकों की नींद ही उड़ गई हैं।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को घरों और दुकानों के ताले चटका कर हजारों का माल उड़ा दिया हैं।
बापना पार्क निवासी अनीता पति सत्यनारायण सोलंकी के घर बीती रात चोरों ने घर का मुख्य द्वार तोड़कर लाखों के सोने के आभूषण और 50 हजार नगद चोरी कर लिए। घटना के वक्त पति- पत्नी घर की पहली मंजिल पर सो रहे थे।
चोर नीचे की मंजिल का दरवाजा और अलमारी का ताला तोड़कर माल ले गए। घटना का पता सुबह चार बजे महिला के जागने पर चला। इसी प्रकार खंडेलवाल कॉलोनी में तराना निवासी महेंद्र शंकरलाल देवड़ा के सूने मकान पर भी चोरों ने धावा बोला दिया। यहां चोरों को कुछ भी नहीं मिला हैं।
दरअसल देवड़ा अपने घर में विवाह समारोह होने के कारण यहां रखा आज सामान तराना ले गए थे। तिरुपति धाम स्थित श्रीजी मेडिकल पर भी चोरों ने शटर को तोड़कर रुपए चुरा लिए हैं।
दुकान संचालक रोमिल जैन शनिवार की रात को 11 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार को सुबह में जब दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। गल्ले में रखें २३ हजार रु. नहीं थे। चोर नगद राशि के साथ कुछ मेडिसिन,लेपटॉप और सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा कर ले गए हैं।