- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
किसानों से 40 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
उपज खरीद ली और बगैर रुपये दिए गायब हो गया था
उज्जैन।किसानों से 40 लाख की ठगी करने वाले को पुलिस ने राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। ठग ने दाउदखेड़ी व आसपास के क्षेत्रों के किसानों से उनकी उपज खरीद ली और बगैर रुपये दिए गायब हो गया था। पुलिस ने दिसंबर 2020 में आरोपित व उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
नीलगंगा ने बताया कि महेश पुत्र लक्ष्मण निवासी राजेंद्र कालोनी राजगढ़ व उसकी पत्नी दिसंबर 2020 में उज्जैन में रहते थे। दोनों ने दाउदखेड़ी व आसपास के गांवों के 13 किसानों से उनकी उपज खरीदी थी। इसके एवज में 40 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया था। दंपती भुगतान किए बगैर ही उज्जैन से गायब हो गए थे।
जिस पर किसानों ने नीलगंगा पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस बताया ने बताया कि आरोपी की पत्नी को कोर्ट ने पूर्व में अग्रिम जमानत दे दी है।