- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
बेस्ट ऑफ बप्पी दा : मप्र आैर छग के कलाकारों ने सुनाए 25 गीत, मॉडल चैताली ने दिलाया पर्यावरण व जल संरक्षण का संकल्प
उज्जैन | कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में शनिवार की रात वॉइस ऑफ फ्रेंड्स क्लब की ओर से म्यूजिकल शो बेस्ट ऑफ बप्पी दा कार्यक्रम हुआ। इसमें मप्र आैर छत्तीसगढ़ के कलाकार तन्वी लोंधे (भिलाई), अजय लोंधे, अमृता तिवारी (इंदौर), सोनू तिवारी के साथ उज्जैन के गौरीशंकर दुबे, इंद्राणी पवार, सुशील गंगवाल, शैलेंद्र जैन, रहीम बक्श, धीरज कुमार सहित अन्य कलाकारों ने बप्पी दा के संगीतबद्ध 25 गीत सुनाए। क्लब अध्यक्ष एवं कार्यक्रम निर्देशक गौरीशंकर दुबे ने बताया कार्यक्रम में रिद्मिस्ट शैलेंद्र गजभिये को कला सम्मान दिया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले छह लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मॉडल चैताली जैन ने पेड़ लगाने आैर पानी बचाने का संकल्प दिलाया।