- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
बैंककर्मियों को 50 दिन ओवर टॉईम करने का मिलेगा भुगतान
उज्जैन। बैंककर्मियों को नोटबंदी के दौरान रात 9 बजे तक काम करने का ओवरटाइम मिलेगा। प्रबंधन ने यूनियन की मांग पूरी कर दी है। 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा हुई। तब से बैंककर्मी देर रात तक काम कर रहे थे। इसे लेकर बैंककर्मियों ने मांग की थी कि उन्हें डेढ़ माह का ओवरटाइम दिया जाए। ओवर टाईम की मांग मानने की बात डीजीएम पीके बालाजी ने रविवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टॉफ एम्पलाइज यूनियन के क्षेत्रीय सम्मेलन में कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने फ्रेशर बैंकर्स को यूनियन की उपयोगिता और उद्देश्य बताए। वरिष्ठ सदस्य जनरल सेक्रेटरी अरूण भगोलीवाल ने कहा यूनियन अपने आप में एक शक्ति है। इसके माध्यम से हम सलीके के साथ अपनी बात प्रबंधन के सामने रख सकते है। रीजनल सेक्रेटरी सतीश गुप्ता ने बताया वर्तमान में मध्यप्रदेश में यूनियन के 14 हजार एवं शहर में 300 सदस्य है। रविवार के कार्यक्रम में 45 नए फ्रेशर्स बैंककर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ली है।