- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बैंक कर्मचारी ने सल्फास खाकर दी जान
खातेदारों द्वारा रुपए मांगने से था परेशान
उज्जैन। इंगोरिया में रहने वाले सहारा बैंक कर्मचारी ने खातेदारों द्वारा जमा रुपये वापस मांगने से प्रताडि़त होकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
योगेश पिता गोवर्धन सोनी 41 वर्ष निवासी इंगोरिया पिछले 10 वर्षों से सहारा बैंक में एजेंटी और कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि योगेश ने अनेक परिचितों की बैंक में एफडी कराई और डेली कलेक्शन के ररुपए भी जमा कराए थे। उन लोगों की एफडी का समय पूरा होने पर अब वह लोग योगेश से रुपए वापस दिलाने की मांग कर रहे थे, जबकि सहारा बैंक डूब चुका है और उसके कुछ कार्यालयों से खातेदारों के किश्तों में रुपए लौटाने की प्रोसेस चल रही है। बैंक में रुपए जमा कराने वाले योगेश से रुपयों की मांग करते थे इसी के चलते सोमवार दोपहर उसने घर में सल्फास खा ली। उसकी पत्नी घर पहुंची तो योगेश को गंभीर हालत में देखा और अस्पताल लेकर आई जहां रात 2 बजे योगेश ने दम तोड़ दिया।
युवक ने फांसी लगाई: अमित चौहान निवासी प्रजापति नगर ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू की है।