- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बैठक हो सकता लॉकडाउन पर फैसला:आगे बढ़ाया जा सकता है कर्फ्यू, मंत्री व सांसद ने दिए संकेत
जिले में जारी जनता कर्फ्यू यानी टोटल लॉकडाउन की समय अवधि 30 अप्रैल को खत्म होने जा रही है। जबकि दूसरी तरफ नए कोरोना संक्रमितों की दर में ज्यादा कमी नहीं आई है। यह जरूर है कि रिकवरी दर बढ़ने लगी है। इन तमाम परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में कोरोना कर्फ्यू और आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके संकेत उच्च शिक्षा व कोरोना नियंत्रण के जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया ने दिए हैं।
मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुक्रवार को जिला क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक करेंगे। इसमें जिले में कोरोना नियंत्रण की सभी परिस्थितियों को सामने रख आकलन कर सभी से चर्चा व सलाह के अनुसार आगे के लिए निर्णय लेंगे। हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि अभी कोरोना कर्फ्यू थोड़ा और आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है।
इधर सांसद अनिल फिरोजिया ने भी कहा कि शहर व जिले के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाने के संकेत देते हुए कहा पाबंदियां आगे भी बनी रहे यह अभी बहुत जरूरी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन व इंजेक्शन आदि की व्यवस्था सहित हर मोर्चे पर काम किया जा रहा है।
इसलिए जनता घबराएं नहीं बल्कि शासन-प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों का पालन कर इस महामारी से लड़ने में सहयोग करें। इधर प्रशासन का भी संभवत: यहीं रुख रहने वाला है कि कम से कम कोरोना मुक्त अभियान के चलने तक और नए संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आने तक तो बंदिशें व लॉकडाउन जरूरी ही है। गौरतलब है कि प्रदेश में रतलाम सहित अन्य जिलों में कोरोना कर्फ्यू 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।