- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
बॉडी बिल्डर एसपी सचिन अतुलकर ने इसलिए दी कद्दू की बलि
उज्जैन. विजयादशमी के मौके पर पुलिस विभाग द्वारा शस्त्रों का पूजन किया गया। पुलिस लाइन में हवन, यज्ञ के साथ हुई पूजा में एसपी सचिन अतुलकर ने कद्दू की बलि दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। वहीं पुलिस वाहन और अश्वों की भी पूजा की गई। शस्त्र पूजन में एके-४७, एसएलआर, कार्बाइन, पिस्टल, इंसास रायफल, तलवार सहित अन्य शस्त्र रखे गए थे।
पुलिस विभाग द्वार दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन किया जाता है। पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ प्रज्जवलित कर हवन किया गया। वहीं मंत्रोच्चार के बीच पुलिस विभाग के विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया। इस दौरान आइजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, एसपी सचिन अतुलकर, एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। करीब एक घंटे तक चली पूजा के दौरान शहर की सुख- शांति के लिए एसपी सचिन अतुलकर ने भूरे कद्दू को तलवार से काटकर बलि दी। उन्होंने एक ही झटके में कद्छू के दो टुकड़े कर दिए। इसके बाद अधिकारियों ने एक-एक कर हर्ष फायर किया। आईजी व एसपी के साथ कलेक्टर शशांक मिश्र ने भी फायर किए। वहीं पुलिस विभाग के विभिन्न वाहनों की एक-एक कर पूजा की गई। इसके अलावा पुलिस लाइन में मौजूद अश्वों की पूजा की गई।
दो दिन से चल रही थी वाहनों की सफाई
पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की तैयारी पिछले दो दिन से चल रही थी। हथियारों की साफ-सफाई के साथ उन्हें चमकाया गया था। वहीं विभाग की गाडिय़ों की धोकर पुलिस लाइन गया था। जिनकी बाद में पूजा की गई।
पीटीएस में शस्त्र पूजा
उज्जैन. विजयादशमी पर पुलिस प्रशिक्षण शाला में शस्त्रों व वाहनों की पूजा एसपी बीरेंद्रकुमार सिंह ने की। इस मौके पर डीएसपी शंकुतला रूहल, सीडीआई अनिल तरदाल, सूबेदार महेश राठौर, जितेंद्र शुक्ला, वाहन शाखा प्रभारी अजय कर्पे , आम्र्स शाखा प्रभारी गिरजाशंकर शर्मा एवं पीटीएस फोटोग्राफर बहादुरसिंह देवड़ा मौजूद थे।