- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
भगवान महाकाल के दर्शन किए कौन बिल्ली, कौन चूहा, कौन टाइगर, जनता बताएगी -नाथ
उज्जैन. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में ही बैठकर पूजा-अर्चना की। उपचुनाव का शंखनाद करने आए नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा सौदेबाजी से भाजपा की सरकार बनी है और सौदेबाजी से ही मंत्रिमंडल बना है। यह सौदेबाजी की सरकार है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार करते हुए कहा अपने आपको टाइगर बताने वालों को जनता बताएगी कि कौन बिल्ली, कौन चूहा और कौन टाइगर है। भाजपाइयों के पास कहने को कुछ बचा नहीं है, इसलिए आजकल इस तरह की बातें करते हैं कि मैं टाइगर हूं लेकिन जनता जल्द ही इन्हें बताएगी कि कौन क्या है। उन्होंने आगे कहा भाजपा कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्यकाल की जांच कराने की बात कह रही है तो हम इसके लिए तैयार हैं। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुए थे, वह सामने आने लगे थे, इसलिए सौदेबाजी कर कांग्रेस की सरकार को षड्यंत्र पूर्वक गिराया गया। कमलनाथ 17 माह बाद महाकाल दर्शन के लिए आए। इसके पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 1 जनवरी 2019 को दर्शन के लिए आए थे।
जाे विधायक हमारे नहीं हुए वाे आपके क्या हाेंगे -कमलनाथ
बदनावर/धार | कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद पहली बार पूर्व सीएम कमलनाथ जनता के बीच पहुंचे। यहां भाजपा द्वारा सरकार बनाने के तरीके और भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायकों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा- जो विधायक हमारे नहीं हो पाए वो आपके क्या होंगे। जिस प्रकार 22 विधायक खरीदकर आप ने भाजपा ने सरकार बनाई है वह लोकतंत्र की हत्या है।