- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भगवान महाकाल के विवाह का रिसेप्शन आज
उज्जैन । महाशिवरात्रि पर हुए भगवान महाकाल के विवाह समारोह का रिसेप्शन शुक्रवार शाम को बड़े गणेश मंदिर के पीछे स्थित रुद्रसागर मैदान में होगा। इस दिन दोपहर में बैंड-बाजों और भूत-प्रेत मंडली के साथ शिव बारात निकलेगी। शाम को गोधूलि बेला में मंडप में पार्वती संग शिव के लग्न व रात में रिसेप्शन का आयोजन होगा। आयोजन स्थल पर पुष्पक तोप भी रखी गई जिससे फूल बरसेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से देर रात तक चलेगा।
श्री महाकालेश्वर शयन आरती भक्त परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिसेप्शन में मंत्री, अखाड़ों के संत-महंतों सहित हजारों भक्त शामिल होंगे। करीब 50 हजार लोगों के इस आयोजन में शामिल होने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह रिसेप्शन के लिए परोसे जाने व्यंजनों को बनाने का काम जोरशोर से चलता रहा। ५० से अधिक महिला-पुरुष इन्हें बनाने में जुटे हैं। मीठे-नमकीन कई तरह के पकवान क्विंटलों में बनाए जा रहे हैं। समारोह स्थल पर बारात के स्वागत बाद पंडित मंत्रोच्चार कर लग्न संपन्न कराएंगे। इसके बाद भोजन प्रसादी की शुरुआत होगी।
यह व्यंजन परोसे जाएंगे
पूड़ी, मिक्स सब्जी, बालूशाही, खोपरापाक, नुक्ती, खिरान, भजिए, पानी पताशे, पान, कॉफी, लस्सी, झम्मक लड्डू, शिकंजी।

