- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
भगवान महाकाल को चंद्र त्रिपुंड, बिल्वपत्र और आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शनिवार भस्म आरती के दौरान पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को ड्रायफूट की माला पहनाकर श्रृंगार किया गया। इस दौरान गर्भगृह में विराजित माता पार्वती का भी श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंककर भस्मी रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ ही सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।