- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
भगवान महावीर का तिरंगा अभिषेक
Ujjain News: 1008 कलशों से महामस्तकाभिषेक, दो आचार्य सहित नौ अन्य साधु एवं साधक रहे मौजूद
उज्जैन. गणतंत्र दिवस पर भगवान महावीर की तप:स्थली तपोभूमि पर भगवान महावीर की भव्य प्रतिमा का तिरंगा अभिषेक किया गया। करीब 1008 कलशों से तीन सुगंधित द्रव्य पदार्थों और रंगों के साथ महामस्तकाभिषेक हुआ। धर्म ध्वजा भी लहराई। भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु तपोभूमि पहुंचे।
तिरंगे से सजी तपोभूमि
तपोभूमि में धर्म ध्वजा के साथ तिरंगे भी नजर आए। सहसचिव डॉ. सचिन कासलीवाल ने बताया अभिषेक सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। मुनि प्रज्ञासागर महाराज के आशीर्वाद से तपोभूमि में 14 वर्षों से यह अभिषेक चलता आ रहा है। इसमें देश के कई जैन समाज के साधु-संतों ने अपनी अमृतवाणी से इस अभिषेक को पूर्ण कराया है। इस वर्ष भी आचार्य पुलक सागर महाराज एवं आचार्य प्रमुखसागर महाराज ससंध यहां पधारे हैं।
30 जनवरी को यक्षराज माणिभद्र देव का 537वां जन्मोत्सव
श्री आदेश्वर चंदाप्रभु जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास, नयापुरा उज्जैन के तत्वावधान में तपागच्छाधिष्ठायक श्री केशरियानाथ-माणिभद्र यक्षराज तीर्थधाम भैरवगढ़, उज्जैन मूल स्थान पर श्री यक्षराज माणिभद्र देव का 537वां जन्मोत्सव 30 जनवरी को मनाया जाएगा।
ट्रस्ट के विकास कोठारी एवं प्रदीप दख ने बताया नागेश्वर तीर्थोद्धारक गुरुदेव अभयसागर महाराज की कृपा से व गच्छाधिपति आचार्यश्री दौलतसागर महाराज के आशीर्वाद एवं माणिभद्र तीर्थोद्धारक आचार्य भगवन्त अशोकसागर महाराज, आचार्य सौम्यचंद्र सागर, आचार्य विवेकचंद्र सागर, आचार्य मतिचंद्र सागर के आशीष एवं निश्रा तथा आगमोद्धारक हेमप्रभा श्रीजी की शिष्या साध्वीवर्या पद्मलता श्रीजी आदि ठाणा 3 समुदाय श्रमणीगण की उपस्थिति में यक्षराज माणिभद्र देव के जन्मोत्सव के अंतर्गत सुबह 8 बजे स्नात्र पूजन सागरानंद युवा ग्रुप द्वारा होगा। सुबह 9 बजे सत्तर भेदी पूजा श्री चन्दाप्रभु महिला मंडल एवं आदिश्वर बहुमंडल नयापुरा द्वारा पढ़ाई जाएगी। केशरियानाथ भगवान एवं माणिभद्र देव के ध्वजारोहण का कार्यक्रम 10 बजे होगा। हवन पूजन हेमंत वेदमूथा एवं संगीतकार मधुकर संगीत ग्रुप नागदा की उपस्थिति में होगा। स्वामी वात्सल्य 11.30 से होगा। स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी सुमतिलाल हीरालाल शाह परिवार मुंबई (जालोत्रा), मुमुक्षु विवेक भाई भरतभाई गांधी, बैंगलोर, सुमनलता अभय कुमार खाबिया परिवार, नयापुरा उज्जैन, डॉ. बागमल, आनंद, विजय, गंधी परिवार हैं।